[source: दैनिक जागरण]
Showing posts with label अन्य लेख. Show all posts

Wednesday, October 24, 2007
गढ़वाली गीतों के प्रति बढ़ रहा रुझान
गढ़वाल की सुप्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौंडियाल का कहना है कि गढ़वाली गीतों की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार को भी इसके बढ़ावे के लिए प्रयास करने की जरूरत है। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची श्रीमती ढौंडियाल ने कहा कि राज्य बनने के बाद गढ़वाली गाने, एलबम एवं फिल्मों के प्रति लोगों का रुझान काफी तेजी से बढ़ा है तथा यह ग्राफ आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार को भी ठोस प्रयास की जरूरत है। सरकार को गढ़वाल की अच्छी बजट की फिल्मों के लिए मदद करनी चाहिए। साथ ही गढ़वाल में फिल्म लोकेशन भी तराशने चाहिए। लोक गायिका श्रीमती ढौंडियाल ने कहा कि उनका हमेशा गढ़वाली भाषा के प्रति लगाव रहा तथा भाषा के व्याप्त प्रचार-प्रसार के लिए लम्बे समय तक कार्य करती रहेगी। उनका कहना है कि गढ़वाल भाषा के संरक्षण को गायन के साथ अन्य आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है तथा इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
Tuesday, October 9, 2007
उत्तराखंड में लोकगीतों की विशेष पहचान
उत्तराखंड के लोक जीवन में अलग ही ताल और लय है जिसकी छाप यहाँ के लोकगीत एवं लोकनृत्यों में साफतौर पर परिलक्षित होती है। यहाँ के लोकगीत नृत्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि लोक जीवन के अच्छे-बुरे अनुभवों एवं उनसे सीख लेने की प्रेरणा भी देते हैं।
संस्कृति एवं कला परिषद से मिली जानकारी के अनुसार वैश्वीकरण के दौर में इन लोक कलाओं का महत्व और भी बढ़ गया है। ये लोकगीत-लोकनृत्य आडियो-वीडियो के माध्यम से आय के साधन बन गए हैं। जगह-जगह इनके प्रस्तुतीकरण से कलाकारों की अच्छी कमाई हो रही है।
हालाँकि आधुनिक परिवेश के समयचक्र में पहाड़ों में बहुत सारे लोकगीत नृत्य विलुप्त हो गए हैं लेकिन बचे हुए लोकगीतों और नृत्यों की अपनी विशेष पहचान है। यहाँ लगभग दर्जन भर लोकगीतों की विधाएँ आज भी अस्तित्व में हैं जिनमें चैती गीत चौंफला, चांछडी और झुमैलो सामूहिक रूप से किए जाने वाले गीत-नृत्य हैं।
शरदकालीन त्योहारों में चांछडी और झुमैलों पहले ही शामिल थें लेकिन अब बासंती खुशी का विशेष गीत चौंफला भी इन त्योहारों में गाया जाने लगा है। झुमैंलो और चांछडी तथा चौंफला तीनों गीतों में पुरुष और महिलाओं की टोली बनाकर या एक ही घेरे में नृत्य किया जाता है। तीनों के नृत्य की शैली भिन्न है किंतु तीनों में श्रृंगार एवं भाव प्रधान होते है।
थडिया गीत भी इसी मौसम में गाया जाता है और ये गीत चौक तथा थडों (आंगन) में गाए जाते हैं इसीलिए इन्हें थडिया गीत कहा जाता है। इसके अलावा इन गीतों की विशिष्ट गायन एवं नृत्य शैली को भी थडिया कहा जाता है।
पांडवों के साथ जुड़ी घटनाओं पर आधारित पंडावर्त शैली के लोक नृत्य वास्तव में नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। ये लोकनृत्य 20 लोकनाट्यों में 32 तालों एवं 100 अलग-अलग स्वर लिपि में आबद्ध होते हैं।
टिहरी और उत्तरकाशी जिले में मंडाण लोकनृत्य ढोल-दमाऊँ पर किया जाता है। इनको चार ताल में किया जाता है जिसमें देवी-देवताओं के आह्वान के गीत शामिल हैं। देव जात्रा, जात और शुभ कार्य शादी विवाह एवं चूड़ाक्रम आदि अवसरों पर इसकी प्रस्तुति की जाती है।
उत्तरकाशी तथा टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र में तांदि नृत्य को खुशी के अवसरों पर और माघ के पूरे महीनें में पेश किया जाता है तथा इस नृत्य के साथ में गाए जाने वाले गीत सामाजिक घटनाओं पर आधारित होते हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से रचा जाता है। झुमैला सामूहिक नृत्य है जो बिना वाद्ययंत्रों के दीपावली और कार्तिक के महीने में रात भर गाया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जागर और पंवाडे लोकनृत्य गीत देवी-देवताओं को नचवाने के लिए किए जाते हैं। देवी-देवताओं की कथाओं पर आधारित गायन और छंदबद्ध कथावाचन (गाथा) के प्रस्तुतीकरण इस विधा का रोचक पक्ष है। गायन-वादन के लिए विशेष रूप से गुरु शिष्य परंपरा से प्रशिक्षित व्यक्ति ही आमंत्रित किए जाते हैं जिनका आज भी यही रोजगार है।
गढ़वाल में सरौं और छोलिया तथा पौंणा नृत्य प्रसिद्ध हैं। तीनों की शैलियाँ अलग-अलग हैं लेकिन भाव वीर रस एवं शौर्य प्रधान सामग्री का प्रयोग तीनों में किया जाता है। सरौं नृत्य में ढोलवादक मुख्य किरदार में होते हैं जबकि छोलिया और पौंणा नृत्य में वादक और नर्तक के साझे करतब परिपूर्णता प्रदान करते हैं।
इन नृत्यों में सतरंगी पोशाक, ढोल-दमाऊँ, नगाड़े, झंकोरा तथा कैंसाल और रणसिंगा वाद्य यंत्र एवं ढाल-तलवार अनिवार्य है। इन नृत्य गीतों में पचास साठ कलाकर एक साथ शामिल होते हैं।
वीरान किंतु सुरम्य पहाड़ी वादियों में जंगल में घास काटती गढ़वाली महिलाओं की अलग गायन शैली है। विरह वेदना से व्यथित अथवा उदास पर्वतीय नारी के मन की पीड़ा इन गीतों की स्वर लहरियों में फूट पड़ती है। बिना वादन और नृत्य के ये गीत आज भी गढ़वाल के दूर-दराज जंगलों में घसियारियों द्वारा गाए जाते हैं।
[source: एमएसएन भारत ]

Friday, September 21, 2007
उत्तराखंड के पंच प्रयाग
उत्तराखंड के पंच प्रयाग
उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच प्रयाग देवप्रयाग रुद्रप्रयाग कर्णप्रयाग नन्दप्रयाग तथा विष्णुप्रयाग मुख्य नदियों के संगम पर स्थित हैं ।
देवप्रयाग
अलकनंदा तथा भगीरथी नदियों के संगम पर देवप्रयाग नामक स्थान स्थित है । इसी संगम स्थल के बाद इस नदी को गंगा के नाम से जाना जाता है । यह समुद्र सतह से १५०० फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है । देवप्रयाग की ऋषिकेश से सडक मार्ग दूरी ७० किमी० है । गढवाल क्षेत्र मे भगीरथी नदी को सास तथा अलकनंदा नदी को बहू कहा जाता है । देवप्रयाग में शिव मंदिर तथा रघुनाथ मंदिर है, जो की यहां के मुख्य आकर्षण हैं । रघुनाथ मंदिर द्रविड शैली से निर्मित है । देवप्रयाग को सुदर्शन क्षेत्र भी कहा जाता है । देवप्रयाग में कौवे दिखायी नहीं देते, जो की एक आश्चर्य की बात है ।
रुद्रप्रयाग
मन्दाकिनी तथा अलकनंदा नदियों के संगम पर रुद्रप्रयाग स्थित है । संगम स्थल के समीप चामुंडा देवी व रुद्रनाथ मंदिर दर्शनीय है । रुद्र प्रयाग ऋषिकेश से १३९ किमी० की दूरी पर स्थित है । यह नगर बद्रीनाथ मोटर मार्ग पर स्थित है । यह माना जाता है कि नारद मुनि ने इस पर संगीत के गूढ रहस्यों को जानने के लिये "रुद्रनाथ महादेव" की अराधना की थी।
कर्णप्रयाग
अलकनंदा तथा पिण्डर नदियों के संगम पर कर्णप्रयाग स्थित है । पिण्डर का एक नाम कर्ण गंगा भी है, जिसके कारण ही इस तीर्थ संगम का नाम कर्ण प्रयाग पडा । यहां पर उमा मंदिर और कर्ण मंदिर दर्शनीय है ।
नन्दप्रयाग
नन्दाकिनी तथा अलकनंदा नदियों के संगम पर नन्दप्रयाग स्थित है । यह सागर तल से २८०५ फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है । यहां पर गोपाल जी का मंदिर दर्शनीय है ।
विष्णुप्रयाग
धौली गंगा तथा अलकनंदा नदियों के संगम पर विष्णुप्रयाग स्थित है । संगम पर भगवान विष्णु जी प्रतिमा से सुशोभित प्राचीन मंदिर और विष्णु कुण्ड दर्शनीय हैं । यह सागर तल से १३७२ मी० की ऊंचाई पर स्थित है । विष्णु प्रयाग जोशीमठ-बद्रीनाथ मोटर मार्ग पर स्थित है ।

Subscribe to:
Posts (Atom)